विज्ञापन

MP news: नाबालिग छात्र को पाइप से बांधकर पीटा, गिरफ्तार होने पर आरोपियों ने बताई ये कहानी

Gwalior News: पीड़ित किशोर ने बताया कि उसे रॉड से बांधने के बाद उसको बेल्ट से पीटा, पीठ पर जब पिटाई के निशान दिखने लगे तो एक लड़का ने उसका वीडियो बनाया, जबकि दो आरोपियों ने बेल्ट से उसकी पीटना जारी रखा. आरोपी लगातार उसकी पीठ पर बेल्ट से हमले करते रहे. उसकी जमकर पिटाई करने और कैमरे मे  वीडियो रिकॉर्ड बना  लेने के बाद उन्होंने उस किशोर  को  फिर सड़क पर लाकर छोड़ दिया.

MP news: नाबालिग छात्र को पाइप से बांधकर पीटा, गिरफ्तार होने पर आरोपियों ने बताई ये कहानी
Dev Shrimali

Gwalior crime news: ग्वालियर में एक नाबालिग लड़के को लोहे के पाइप से बांधकर बेल्ट से पीटने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी. इस घटना में एक 15-16 वर्षीय छात्र ने अपना कसूर सिर्फ इतना बताया था कि उसने मोहल्ले के लड़कों को गांजा पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था, जिस पर नाराज होकर तीन लड़कों ने उसे बांधकर पीटा गया. घटना का वीडियो भी सामने आया था.

अब पुलिस ने बीती रात तीनों आरोपी लड़कों पर मामला दर्ज कर पकड़ लिया, लेकिन पीटने वाले आरोपियों ने घटना की कुछ और वजह  बताई है. आरोपियों का कहना है कि गांजा के लिए पैसे मांगने की कहानी झूठ है, बल्कि  इसने दो दिन पहले हमें पीटा था और उसका वीडियो वायरल कर दिया था. हमने सिर्फ  उसका ही बदला लिया था.

पीड़ित ने बताई ये शिकायत

यह घटना बहोड़ापुर  थाना क्षेत्र की है. यहां एक 16 वर्षीय किशोर अपने परिवार के साथ रहता है. वह 10वीं कक्षा का छात्र है. घटना 12 मार्च की रात करीब 11 बजे की बताई गई है. यह  छात्र एक फंगसन में शरीक होने के बाद जब अपने घर लौट रहा था, जैसे ही वह बहोड़ापुर इलाके में आया, तो उसके पुराने परिचित अस्सी उर्फ सोहेल, इकरार उर्फ बंदर और एक नाबालिग ने उसे रास्ते में रोका और तीनों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी. इसके बाद आरोपियों ने उसे जिन्नातों की मस्जिद के पास ले जाकर एक खाली पड़े  टीन शेड में ले जाकर उसको लोहे के पाइप से बांध दिया.

वीडियो बना कर धमकाया

पीड़ित किशोर ने बताया कि उसे रॉड से बांधने के बाद उसको बेल्ट से पीटा, पीठ पर जब पिटाई के निशान दिखने लगे तो एक लड़का ने उसका वीडियो बनाया, जबकि दो आरोपियों ने बेल्ट से उसकी पीटना जारी रखा. आरोपी लगातार उसकी पीठ पर बेल्ट से हमले करते रहे. उसकी जमकर पिटाई करने और कैमरे मे  वीडियो रिकॉर्ड बना  लेने के बाद उन्होंने उस किशोर  को  फिर सड़क पर लाकर छोड़ दिया. छोड़ते समय भी  आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए धमकाया भी  कि यदि उसने यह घटना  किसी को बताई तो इससे भी ज्यादा मारेंगे और  फिर यह वीडियो वायरल कर देंगे.

पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

डरे हुए किशोर ने यह बात किसी क़ो नहीं बताई  , लेकिन इसी बीच शनिवार को आरोपियों ने बांधकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जब यह वीडियो मोहल्ले के लोगों ने देखा, तो उन्होंने इसके बारे में किशोर के पिता क़ो ले जाकर दिखाया. पिता ने घर पहुंचकर बेटे से पूछा, तो भयवश उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उन्होंने शर्ट उतारकर  उसकी पीठ चेक की, तो बेटे की पीठ पर बेल्ट से पिटाई के गहरे निशान  उभरे हुए मिले. इसके बाद किशोर ने रोकर सारी घटना अपने पिता क़ो बताई. वे उसे  लेकर तत्काल वह बहोड़ापुर थाना पहुंचे और शिकायत की, जिस पर पुलिस ने बिना देर किए तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें- यहां देसी-विदेशी शराब की बोतलें लेकर मंदिर पहुंचे हजारों भक्त, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

इस मामले में एडिशनल एसपी ग्वालियर जयराज कुबेर ने बताया कि एक नाबालिग को बांधकर मारपीट का मामला सामने आया था. मामला दर्ज कर पीटने वाले तीनों लड़कों को पकड़ लिया गया है. हालांकि, इन लड़कों से एक अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है. इन का आरोप है कि पीड़ित ने आरोपियों को दो दिन पहले मारपीट की थी और वीडियो वायरल किया था, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने ऐसा किया. जबकि बच्चे ने बताया था कि उससे गांजे के लिए पैसे मांगे थे और न देने पर उसे पीटा था.

यह भी पढ़ें- कार सवार बदमाशों ने रिसेप्शनिस्ट का किया अपहरण, फिर पीटते हुए सड़कों पर घुमाया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close