विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

VIDEO: बीजेपी नेता पर हमला! रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर हुआ हमला, एक बच्ची घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता शंभु प्रसाद कुशवाहा की कार पर पत्थर फेंककर हमला कर दिया गया, जिससे उनकी नातिन घायल हो गई. विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश भी हुई.

VIDEO: बीजेपी नेता पर हमला! रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर हुआ हमला, एक बच्ची घायल

BJP Leader Attacked Video: छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पार्किंग को लेकर बड़ा विवाद हो गया, जिसमें भाजपा नेता शंभु प्रसाद कुशवाहा की कार पर हमला किया गया, जिसमें उनकी छोटी नातिन घायल हो गई. पार्किंग गेट के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची, विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा. कार पर पत्थर फेंकने से लेकर गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश तक, पूरे घटनाक्रम ने स्टेशन के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया.

कार पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद

भाजपा नेता शंभु प्रसाद कुशवाहा अपनी बेटी और दामाद को लेने दुर्ग स्टेशन पहुंचे थे. जम्मू तवी एक्सप्रेस से दोनों को लेकर जैसे ही वे कार से बाहर निकले, पार्किंग गेट पर स्टाफ ने उनसे शुल्क मांगना शुरू कर दिया. कुशवाहा का कहना था कि कार पार्क ही नहीं हुई थी और वे सिर्फ रिसीव करने आए थे, इसलिए शुल्क देने का सवाल ही नहीं बनता. इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई.

अचानक कार पर पत्थर फेंका, बच्ची घायल

बहस के दौरान अचानक पीछे से किसी ने कार पर बड़ा पत्थर फेंक दिया. पत्थर लगते ही कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया और अंदर बैठी उनकी नातिन के मुंह में चोट लग गई. बच्ची के मुंह से खून भी निकलने लगा. परिवार के मुताबिक, अगर पत्थर थोड़ा और जोर से लगता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था.

गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश

पत्थरबाजी के बाद पार्किंग में मौजूद चार-पांच लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की कोशिश भी की. कुछ लोगों ने चप्पल-जूते लेकर हमला करने की कोशिश की, जबकि एक व्यक्ति ने बेल्ट निकालकर कुशवाहा के दामाद पर वार करने की कोशिश की. खास बात यह रही कि हमलावरों में से कोई भी वर्दी में नहीं था, जिससे यह पता लगाना मुश्किल था कि वे पार्किंग स्टाफ थे या बाहरी लोग.

राहगीरों ने बीजेपी नेता को बचाया 

घटना इतनी तेज़ी से बढ़ी कि हालात बिगड़ सकते थे, लेकिन वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत बीच में आकर स्थिति संभाली. इसके बाद भाजपा नेता सीधे दुर्ग जीआरपी थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com