विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2025

विनोद कुमार शुक्ल का थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार, CM साय ने दिया कंधा, कुमार विश्वास सहित कई लोग पहुंचे

विनोद कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में थोड़ी देर में होगा. सीएम साय, कुमार विश्वास सहित कई लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं.

विनोद कुमार शुक्ल का थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार, CM साय ने दिया कंधा, कुमार विश्वास सहित कई लोग पहुंचे

Vinod Kumar Shukla: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि, कथा और उपन्यासकार विनोद शुक्ल का मंगलवार की शाम को निधन हो गया है. राजधानी रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार होगा. उनके निधन की खबर के बाद सीएम विष्णु देव साय, मशहूर कवि कुमार विश्वास सहित कई लोग पहुंचे हैं. शैलेंद्र नगर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली है. सीएम साय ने विनोद शुक्ल के पार्थिव देह को कंधा दिया. उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं. 

महीने भर से थे बीमार 

विनोद कुमार शुक्ल को देश के सर्वोच्च ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था. दरअसल वे करीब महीने भर से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज रायपुर के एम्स में चल रहा था. मंगलवार 23 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सुनते ही छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई. बुधवार को उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली. इससे पहले उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

पीएम मोदी ने भी जताया दुख 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी विनोद शुक्ल के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात कवि विनोद कुमार शुक्लजी के निधन से अत्यंत दुख हुआ. हिंदी साहित्य में अमूल्य योगदान के लिए हमेशा स्मरणीय रहेंगे. 

ये भी पढ़ें IAS Misha Singh: जायजा लेने देर रात खुद सड़क पर उतर गईं कलेक्टर मिशा सिंह, कमियां देख अफसरों को लगाई जमकर फटकार 

ये भी पढ़ें IAS Devesh Dhruv: दंतेवाड़ा में युवा कलेक्टर देवेश ने संभाल ली कमान, नक्सल इलाके में सबसे ज्यादा रही है पोस्टिंग 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com