विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: परीक्षा केंद्र पर कम पहुंचा प्रश्नपत्र, दिनभर सेंटर पर बैठे रहे विद्यार्थी, गड़बड़ी के बाद दो पाली में हुआ पेपर

Balud Examination Centre, CBSE Board Exam: गड़बड़ी के बाद परीक्षा मैनेजमेंट केंद्राध्यक्ष ने पहले 68 छात्रों को पेपर देने के लिए बैठाया. उसके बाद सभी 68 छात्रों को वहीं अलग कमरे में बैठाकर दूसरे शेष बच्चों को प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी करवाकर पर्चो को दुबारा बांटकर एक्जाम करवाया गया. 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: परीक्षा केंद्र पर कम पहुंचा प्रश्नपत्र, दिनभर सेंटर पर बैठे रहे विद्यार्थी, गड़बड़ी के बाद दो पाली में हुआ पेपर

CBSE Board Exam in Chhattisgarh: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार, 17 फरवरी से देशभर में शुरू हो गई हैं. हालांकि बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ में बड़ी गड़बड़ी सामने आई. दरअसल, 17 फरवरी को गणित विषय में स्टैंडर्ड और बेसिक परीक्षा राज्यभर में ली जा रही थी, लेकिन इस बीच दंतेवाड़ा जिले के सेंटर 815038 बालूद पर से बड़ी गड़बड़ी सामने आई. यहां बेसिक परीक्षा के लिए बना प्रश्नपत्र स्टूडेंट्स की संख्या से 97 कम पहुंचा. हालांकि स्टैंडर्ड पेपर से परीक्षा देने वाले 28 परीक्षार्थियों के बराबर पेपर थे.

स्टैंडर्ड और बेसिक पेपर में 208 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 180 परीक्षार्थी बेसिक से और 28 परीक्षार्थी स्टैंडर्ड पेपर से परीक्षा में शामिल होने वाले थे. 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: बालूद पऱीक्षा केंद्र पर 97 पेपर कम पहुंचा

वहीं बेसिक परीक्षा की पेपर की बात करें तो बालूद परीक्षा केंद्र पर 180 परीक्षार्थियों के बदले प्रश्नपत्र सिर्फ 68 पहुंचे यानी 97 पेपर कम आया. हालांकि 180 छात्रों में से 15 बच्चे अनुपस्थित थे. ऐसे में 165 छात्रों को परीक्षा देना था और प्रश्नपत्र सिर्फ 68 थे. 

गड़बड़ी के बाद दो पाली में हुआ पेपर

इस बड़ी गड़बड़ी के उजागर होते ही परीक्षा मैनेजमेंट केंद्राध्यक्ष ने पहले 68 छात्रों को पेपर देने के लिए बैठाया. उसके बाद सभी 68 छात्रों को वही अलग कमरे में बैठाकर दूसरे शेष बच्चों को प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी करवाकर पर्चो को दुबारा बांटकर एक्जाम करवाया. 

छात्रों के परिजन नाराज

छात्रों को सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक परीक्षा देना था, मगर इस बड़ी लापरवाही के चलते दिनभर छात्रों को बैठाया गया. ऐसे में इन छात्रों के परिजन काफी नाराज दिखे.

जिस बोर्ड एक्जाम के 97 पर्चा एक सेंटर में कम निकले हो. उसकी जिम्मेदारी किस पर डाली जाए, क्योंकि पर्चा ऊपर से कम आए या केंद्र में ही गड़बड़ हो गए, यह जांच का विषय है... फिलहाल शिक्षा विभाग की टीम इस विषय पर जांच कर रही है.

जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने बताया कि 97 पेपर कम पहुंचे थे. पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी भी हुई है. पेपर कम होने की जानकारी समन्वय संस्था और रीजनल ऑफिस रायपुर मेल द्वारा सूचना दी गई. बन्द लिफाफे में पेपर आया था.

ये भी पढ़ें: PMFBY: 15,756 करोड़ प्रीमियम, 4,140 करोड़ रुपये क्लेम: फसल बीमा के आंकड़ों ने मध्य प्रदेश में छिड़ी बड़ी बहस

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close