विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2025

अबूझमाड़ में मारे गए 21 लाख के पांच इनामी नक्सलियों की हुई पहचान, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Naxalites Encounter In Abujhmad :  अबूझमाड़ के जंगलों में मारे गए पांच नक्सलियों की पहचान कर ली गई है. इन पर कुल 21 लाख रुपये का इनाम था. कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

अबूझमाड़ में मारे गए 21 लाख के पांच इनामी नक्सलियों की हुई पहचान, भारी मात्रा में असलहा बरामद
(फाइल फोटो) अबूझमाड़ में मारे गए 21 लाख के पांच इनामी नक्सलियों की हुई पहचान, भारी मात्रा में असलहा बरामद.

Naxalites Encounter :  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के मामले पर बड़ा अपडेट है.अबूझमाड़ के जंगलों में मारे गए पांच नक्सलियों की पहचान कर ली गई है. इन पर कुल 21 लाख रुपये का इनाम था. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है. ये मुठभेड़  गट्टाकाल के जंगलों में हुई थी. मारे गए चार नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये और एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था. AK47 रायफल, एसएलआर रायफल, 8 एमएम रायफल, 12 बोर की बंदूक  और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है.  बीते दिन मुठभेड़ से लौटते समय नक्सलियों ने बारूदी बम विस्पोट कर 8 जवानों और 1 सिविलियन को खत्म कर दिया था.

जानें मारे गए नक्सलियों के नाम

मारे गए माओवादियों की पी.पी.सी.एम. पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सदस्य देव सिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, सुकमती एवं गट्टाकाल मिलिशिया कमांडर महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी के रूप में पहचान हुई है. पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय  द्वारा बताया गया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, माड़ डिविजन कमेटी, पीएलजीए प्लाटून नम्बर 32 एवं इंद्रावती एरिया कमेटी इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों के आसूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी संयुक्त टीम.

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि संयुक्त अभियान में जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव की डीआरजी एवं एसटीएफ शामिल.

देर रात तक चला थी मुठभेड़

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में तीन जनवरी को जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोण्डागांव की डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी. उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान चार जनवरी को लगभग 3. 30 बजे ग्राम गट्टाकाल के जंगल पहाड़ में पुलिस  पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी., जो देर रात तक लगातार चलती रही.

ये भी पढ़ें-  MP में BJP अब तक फाइनल नहीं कर पाई जिलाध्यक्षों के नाम! फंस रहे पेंच पर इस नेता ने दिया बड़ा अपडेट

'माओवादियों को पास अब कोई विकल्प नहीं बचा'

फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 2 महिला और 3 पुरुष माओवादी कुल 5 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों का शव बरामद हुआ. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि प्रतिबंधित, गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे.

ये भी पढ़ें- छ्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों का पुरसाहाल, यहां शिक्षक लेते हैं वामन अवतार, एक-एक टीचर संभालते हैं सौ-सौ जिम्मेदारियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com