विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2025

छत्तीसगढ़ के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 6 दिन में 54 मरीज चपेट में आए; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

Diarrhea Outbreak in Chhattisgarh Village: महासमुंद के सरायपाली ब्लॉक के ग्राम बैतारी में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसमें पिछले 6 दिनों में 54 मरीज सामने आए हैं.

छत्तीसगढ़ के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 6 दिन में 54 मरीज चपेट में आए; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

Diarrhea Outbreak in Mahasamund: महासमुंद जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर सरायपाली ब्लॉक के ग्राम बैतारी में इन दिनों डायरिया (Diarrhea) का प्रकोप फैला हुआ है. पिछले 6 दिनों में 54 मरीज डायरिया की चपेट मे आए हैं. CMHO, SDM, BMO, जनपद पंचायत के CEO सहित स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए कवायद कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे मौजूद है और कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है. अब तक 39 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं. वहीं, 15 मरीजों का इलाज जारी है.

घर जाकर चला रहे अभियान

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घरों में संपर्क कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है. स्वास्थ्य संबंधी एवं उपचार और बचाव की सलाह दी जा रही है. ग्रामीणों को उल्टी दस्त होने पर प्राथमिक उपचार करवाने की अपील भी की जा रही है. 

बड़े गांव बैतारी में हुई मुनादी

सरायपाली ब्लॉक के बड़े ग्राम बैतारी मे कोटवार के माध्यम से डायरिया को लेकर मुनादी कराई गई है. उल्टी-दस्त की शिकायत पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग के कैंप मे जाकर इलाज कराने के साथ पानी उबालकर पीने एवं साफ-सफाई रखने की मुनादी कराई गई है. भोजन एवं खान पान मे विशेष सतर्कता रखने की अपील की गई है.

पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे

पीने के पानी के चलते डायरिया फैलने की आशंका पर हैंडपंप और बोरवेल के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय महासमुंद भेजा गया है. जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिलने के चलते डायरिया फैलने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. स्वास्थ्य अमला ग्राम में ही कैंप कर इलाज मे जुटा हुआ है.

प्रशासन की निगरानी एवं निर्देश

ग्राम बैतारी मे डायरिया फैलने की जानकारी के बाद महासमुंद जिले के CMHO डाक्टर नागेश्वर राव स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एवं SDM नम्रता चौबे ने ग्राम मे साफ-सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का निर्देश दिए हैं. ग्राम बैतारी के संभावित दूषित पानी स्त्रोत को बंद कर टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- हथेली पर सुसाइड नोट लिख पेड़ से लटका शख्स, पिता ने भी लगाई थी फांसी; पुलिस कॉन्स्टेबल से जुड़ा है दोनों की मौत का मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com