विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

Love Affair Dispute: नरसिंहपुर में युवक की मौत पर खुलासा; इंस्टाग्राम पर भावुक स्टेटस डालने के बाद सुसाइड

Love Affair Dispute Case: नरसिंहपुर के डोभी में 27 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस एकतरफा प्रेम प्रसंग को कारण मान रही है. युवक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी किया था.

Love Affair Dispute: नरसिंहपुर में युवक की मौत पर खुलासा;  इंस्टाग्राम पर भावुक स्टेटस डालने के बाद सुसाइड
Love Affair Dispute: नरसिंहपुर में युवक की मौत पर खुलासा; इंस्टाग्राम पर भावुक स्टेटस डालने के बाद सुसाइड

Love Affair Dispute Case: नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. डोभी गांव के 27 वर्षीय गोपाल विश्वकर्मा ने आत्महत्या कर ली. घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ भावुक और निराशाजनक स्टेटस पोस्ट किए, जिनमें लिखा था “आज के बाद कभी ये लड़का तुम्हे मैसेज या कॉल नहीं करेगा…”, “आराम कर ले दिल, अब कहानी खत्म हो चुकी है…” और “गुड बाय, अब खुश रहो अपनी जिंदगी में… नो कॉल नो मैसेज…”

Love Affair Dispute Case: स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स

Love Affair Dispute Case: स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स

एकतरफा प्रेम प्रसंग में उठाया कदम : पुलिस

दो दिन पहले मिले इस मामले की जांच कर रही तेंदूखेड़ा पुलिस ने प्राथमिक जांच में मौत की वजह एकतरफा प्रेम प्रसंग बताया है. पुलिस के अनुसार गोपाल ने ज़हर खाया था, जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी और उसकी जान चली गई.

Love Affair Dispute Case: स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स

Love Affair Dispute Case: स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स

खेत में अर्धनग्न हालत में मिला था शव

पुलिस के अनुसार घटना की रात गोपाल अपने घर की छत पर सोया था. अगली सुबह वह घर के पीछे बने खेत में अर्धनग्न अवस्था में मृत पाया गया. जांच टीम का मानना है कि जहर खाने के बाद उसे तीव्र जलन व बेचैनी हुई होगी. इसी पीड़ा से वह कपड़े उतारकर खेत में गया और संभवतः गीली मिट्टी से शरीर ढककर दर्द कम करने की कोशिश की. इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

Love Affair Dispute Case: स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स

Love Affair Dispute Case: स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स

फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों को जब्त कर लिया है. फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि हो सकेगी. परिजनों से भी पूछताछ की गई है, जिन्होंने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से तनाव में था. पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानते हुए आगे की जांच जारी रखी है.

यह भी पढ़ें : EV Policy MP: चार्जिंग स्टेशन पर 30% तक अनुदान; इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें : शहडोल कलेक्टर का फार्म हाउस बना जुए का अड्डा; मानपुर पुलिस की Raid, 18 गिरफ्तार 5 फरार, जानिए कितना कैश मिला?

यह भी पढ़ें : PM Kisan की 22वीं किस्त; छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को 498.83 करोड़ रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : Viral Video Nagalwadi: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप; चार युवक पकड़े गए, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com