विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2025

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, पगडंडी में लगाए गए IED बम ऐसे किया बरामद

CG Naxal News : नए साल पर नक्सली छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ी साजिश को अंजाम देना चाह रहे थे. लेकिन सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया. रास्ते में लगाए गए  IED को निष्क्रिय कर दिया. 

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, पगडंडी में लगाए गए IED बम ऐसे किया बरामद
नक्सलियों ने बिछा रखा था मौत का जाल, पगडंडी में छिपा था IED, सुरक्षा बलों ने ऐसे किया नाकाम.

CG News : माओवादियों ने शायद सोचा होगा कि नए साल पर धमाके के साथ एंट्री करेंगे, लेकिन गरियाबंद के सुरक्षा बलों की सतर्कता ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. शोभा थाना क्षेत्र के मोंगराभर्री गांव के पास पगडंडी पर लगाया गया एक एंटी-हैंडलिंग आईईडी उनकी 'क्रिएटिविटी' का नमूना था, जिसे सीआरपीएफ और जिला बल की टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया.

माओवादियों से एक कदम आगे सुरक्षा बल

माओवादियों को अब समझना होगा कि सुरक्षा बल उनके हर कदम से एक कदम आगे चल रहा हैं. "मोड़ पर बम लगाकर भगो" वाली रणनीति अब पुरानी हो चुकी है. सुरक्षा बलों ने न सिर्फ आईईडी को निष्क्रिय किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि ऐसे 'सरप्राइज' अब उनके लिए काम नहीं करेंगे.

मौके पर ही डिफ्यूज किया आईडी 

सुरक्षा बलों ने न केवल इस विस्फोटक को समय रहते ढूंढ निकाला, बल्कि इसे निष्क्रिय कर इलाके को संभावित तबाही से बचाया. विशेषज्ञों का कहना है कि यह आईईडी काफी शक्तिशाली था और एक बड़े हादसे का कारण बन सकता था.

ये भी पढ़ें- नए साल पर नक्सल कमांडर हुर्रा ने किया सरेंडर, तीन लाख रुपये का था इनामी, अब मिलेगी ये सहायता

क्षेत्र में लगातार गश्त जारी 

इस घटना की जानकारी देते हुए गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया की जिले में एक बार फिर माओवादियों की घटती ताकत और सुरक्षा बलों की बढ़ती काबिलियत को साबित कर दिया. सुरक्षा बलों ने गश्त बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

ये भी पढ़ें- सरकार का दावा- 1 साल में भोपाल के कचरे को ठिकाने लगा देंगे, सवाल-पीड़ितों को राहत कब?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com