विज्ञापन

Open Board Exam: छत्तीसगढ़ में जेल को बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र, 25 कैदी देंगे बोर्ड एग्जाम, 4 नक्सल बंदी भी होंगे शामिल

Chhattisgarh Open Board Exam: ओपन बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से आयोजित होगी. इस ओपन बोर्ड परीक्षा में 25 बंदी शामिल होंगे. इन कैदियों के लिए जिला जेल कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

Open Board Exam: छत्तीसगढ़ में जेल को बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र, 25 कैदी देंगे बोर्ड एग्जाम, 4 नक्सल बंदी भी होंगे शामिल

Chhattisgarh Open Board Exam: भला कोई जेल किसी परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जा सकता है. सुन के थोड़ा अटपटा सा लगा होगा, लेकिन कांकेर के जिला जेल बीते 3 सालों से बंदियों के लिए परीक्षा केंद्र बना हुआ है. ना केवल बंदी यहां परीक्षा दे रहे है बल्कि पास भी हो रहे हैं. इस बार की परीक्षा में खास बात यह है कि यहां 25 बंदियों में 3 महिला और 1 पुरुष नक्सल बंदी भी शिक्षा का लाभ लेकर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. 

जेल को बोर्ड परीक्षा का बनाया गया केंद्र

जिला जेल कांकेर अब केवल कैदखाना नहीं शिक्षा का गढ़ भी बनता जा रहा है. आपराधिक मामलों में बंद विचारधीन बंदी शिक्षा के प्रति जागरूक हो रहे है. बीते 3 सालों से जेल को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया जा रहा है. यहां राज्य ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं हो रही है. अब तक यहां 60 से अधिक बंदियों ने बोर्ड परीक्षा दिलाई है. जिन्हें देखकर और भी बंदी परीक्षा देने के लिए इच्छुक हैं.

16 मार्च से आयोजित होगी परीक्षा

बीते 3 सालों में इस वर्ष खास बात यह है कि इस बार 16 मार्च से आयोजित होने वाली इस ओपन बोर्ड की परीक्षा में 25 बंदी शामिल हो रहे हैं. जेल में बंद 3 महिला और 1 पुरुष समेत कुल 4 बंदी ऐसे है जो नक्सल मामले में जेल में बंद हैं. इसके साथ ही अन्य मामलों में संलिप्त बंदी भी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. जिन्हें पढ़ने के लिए पुस्तक, कॉपी व अन्य चीजों की व्यवस्था भी करा दी गई है. जिन्हें समय अनुसार पढ़ाकर दक्ष करने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है.

ओपन बोर्ड परीक्षा में 25 कैदी होंगे शामिल

जेल अधीक्षक महेश कुमार का कहना है कि समय-समय पर सभी की काउंसलिंग की जाती है. इस दौरान कुछ ने पढ़ाई की इच्छा जाहिर की है. पढ़ने के लिए पुष्तक व अन्य चीजें उपलब्ध है. जिन्हें तैनात कर्मचारी भी समय-समय पर शिक्षा देते रहते हैं. शिक्षा ही जीवन मे बदलाव लाने का एक मात्र माध्यम है.

कांकेर जिला ओपन केंद्र प्रभारी वाजिद खान का कहना है कि वर्ष 2023 से जेल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. पूर्व में कुछ कैदी अन्य केंद्रों में परीक्षा दिलाने जाने पर असहज महसूस किया करते थे, लेकिन जब से जेल को परीक्षा केंद्र बनाया गया तब से परीक्षा दिलाने वालों की संख्या बढ़ी है.

कैदखाने की यह शिक्षा, बंदियों की पढ़ाई के प्रति रुचि मुख्यधारा में जुड़कर समाज को बेहतर दिशा दिखाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. 

ये भी पढ़ें: Shahdol-Nagpur Express Derailed: शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेल यातायात प्रभावित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com