विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2025

गौरेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीले इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़, सप्लायर समेत चार गिरफ्तार

Disclosure On Narcotic Injection : अवैध नशा के कारोबारियों पर पुलिस सख्त है. गौरेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.  नशीले इंजेक्शन तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गौरेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीले इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़, सप्लायर समेत चार गिरफ्तार

CG Police Action : छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जीपीएम पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने सप्लायर समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर 20 नग BUPRENORPHINE INJECTION और 20 नग AVIL INJECTION बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21, 22(c) और 29 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अंडर ब्रिज के पास दबोचे गए तीन आरोपी

26 मार्च 2025 की रात गौरेला थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम अंडर ब्रिज, पुराना गौरेला के पास वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान एक टीवीएस अपाचे (CG 13 R 3540) पर सवार तीन युवकों को रोका गया. तलाशी लेने पर उनके पास नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

सप्लायर तक पहुंची पुलिस, चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इन नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले मनेन्द्रगढ़ निवासी सलमान खान को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अतुल साहू, मनीष मसीह उर्फ मोनू, लक्ष्मण सारथी उर्फ करिया, सलमान खान (सप्लायर) का नाम गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट में शामिल है. 

पहले भी जा चुके हैं जेल

सलमान खान वर्ष 2021 में NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है, और एक आदतन तस्कर है. लक्ष्मण सारथी उर्फ करिया चोरी और मारपीट के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- "तेरी वकीलगिरी निकाल दूंगा", खूब पीटा और लॉकअप में डाल दिया... TI पर गंभीर आरोप लगाकर वकीलों ने खोला मोर्चा

पूरे गिरोह पर कसेगा शिकंजा

पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है, जिससे पूरे तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया जा सकें. इस कार्रवाई में गौरेला थाना के उप निरीक्षक राम निवास राठौर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक चौपाल कश्यप, राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो, महेंद्र परस्ते और विजय पैंकरा ने अहम भूमिका निभाई. 

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस सफल अभियान के लिए टीम की सराहना की और आगे भी अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया.'

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने EWS के बच्चों के हक में दिया बड़ा आदेश, अब मिलेगी मुफ्त शिक्षा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com