विज्ञापन
3 years ago

Exit Poll Results 2023 Updates: अलग-अलग एजेंसियों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं. मध्य प्रदेश में जहां आंकड़े कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर जैसी तस्वीर दिखा रहे हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल कांग्रेस को बड़ी पार्टी बता रहे हैं. दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी इस सवाल का जवाब तो आगामी 3 दिसंबर को ही मिलेगा.

गौरतलब है कि 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान करवाया गया था. फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, जिसके मुखिया दिग्गज राजनेता शिवराज सिंह चौहान हैं, जो बेहद विश्वासपूर्ण ढंग से किए गए प्रचार अभियान के दौरान अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर जनसमर्थन का दावा करते रहे. दूसरी ओर, विपक्षी कांग्रेस एन्टी-इन्कम्बैन्सी (सत्तापक्ष के ख़िलाफ़ लहर) के सहारे सत्ता पलटने और जीत हासिल होने की उम्मीद संजोये बैठी है. राज्य के कद्दावर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ज़ोरशोर से पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होने का दावा किया है. गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव, यानी विधानसभा चुनाव 2018 के बाद राज्य में पहले कांग्रेस की ही सरकार बनी थी, जिसके मुखिया कमलनाथ ही थे, लेकिन सिर्फ़ सवा साल बाद ही सत्ता पलट गई, और मार्च, 2020 में BJP और शिवराज सिंह चौहान फिर राज्य की गद्दी पर विराजमान हो गए.

Exit Poll Results 2023 Highlights

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com