Raipur News: विकास या बर्बादी? रायपुर में बनी-बनाई सड़क खोदकर बिछाई जा रही पाइपलाइन! CG Top News

  • 5:02
  • प्रकाशित: अप्रैल 08, 2026

Raipur News: रायपुर में विकास का एक अनोखा चक्र देखने को मिल रहा है—पहले सड़क बनाओ, फिर उसे खोदकर पाइपलाइन डालो और फिर से निर्माण शुरू करो। क्या जनता के टैक्स के पैसे का इसी तरह इस्तेमाल होना चाहिए? यह ग्राउंड रिपोर्ट रायपुर के नगर निगम जोन 5 से है, जहां ईदगाह भाटा पानी टंकी से लेकर ब्राह्मण पारा चौक तक सड़कों को खोदने का काम जारी है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर हाल ही में बनी सड़कों को फिर से गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है। जहां प्रशासन इसे 'विकास' बता रहा है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन की प्लानिंग और तालमेल की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। #RaipurNews #RaipurDevelopment #RoadConstruction #PipelineWork #MunicipalCorporation #PublicMoney #CivicIssues #RaipurUpdate #InfrastructureFail #ChhattisgarhNews #LocalIssues #DevelopmentCycle

संबंधित वीडियो