MP News: ग्वालियर से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। शहर के सागरताल में तीन भाई-बहनों ने एक साथ छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में एक भाई की डूबने से मौत हो गई, वहीं बड़े भाई का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर बड़े भाई के शव को बाहर निकाला। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम और हड़कंप का माहौल है।