Viral Video: बिलासपुर में खाकी वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर रील बनाना एक आरक्षक (कांस्टेबल) को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस कांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ वर्दी पहनकर फिल्मी गानों पर डांस करता और रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। अनुशासनहीनता के इस मामले में कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से 'लाइन अटैच' कर दिया गया है। #BilaspurPolice #ViralVideo #PoliceConstableDance #ChhattisgarhNews #UniformReels #PoliceAction #ViralReels #BilaspurNews #LineAttached #SocialMediaControversy #PoliceDiscipline #DIGRajneshSingh #bilaspur #cgnews