Farmers News: छतरपुर जिले सहित पूरे बुंदेलखंड में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, भारतीय किसान संघ ने छतरपुर में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। #Chhatarpur #Bundelkhand #CropDamage #UnseasonalRain #Hailstorm #FarmerNews #BharatiyaKisanSangh #MPNews #AgricultureCrisis #KisanUnion #CropCompensation #weatherupdate