Indore News: टैक्सी ड्राइवर ने Video बनाकर दी जान, SI पर लगाए ये गंभीर आरोप! NDTV MPCG | Top News

  • 4:58
  • प्रकाशित: अप्रैल 08, 2026

Indore News: इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक ड्राइवर के अनुसार, कुछ समय पहले उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ था। इस मामले में राजेंद्र नगर थाने के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर ड्राइवर ने मारपीट करने और मामला रफा-दफा करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वीडियो में ड्राइवर ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। #Indore #SuicideCase #TaxiDriver #RajendraNagar #IndorePolice #JusticeForDriver #CrimeNews #MadhyaPradesh #SubInspector #CorruptionAllegations #ViralVideo #IndoreNews #crimenews

संबंधित वीडियो