Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के सब-एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह हिंसक घटना आमगांव कोयला खदान क्षेत्र में रोड डायवर्जन सर्वे के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान ग्रामीणों और SECL अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस हमले में सब-एरिया मैनेजर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। #SECL #Surajpur #ChhattisgarhNews #AmgaonCoalMine #ManagerAttacked #CoalMineDispute #ChhattisgarhCrime #SECLManager #RoadDiversionSurvey #BreakingNewsChhattisgarh