मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में फकीर मोहल्ले के एक खंडहर मकान से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों को मकान से तेज बदबू आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश में जुटी है।
#pithampur #dharnews #madhyapradesh #mpnews #breakingnews #crime news #deadbody #unidentifiedbody #policeinvestigation #localnews #crimeupdate #latestnews #indianews #shorts #ytshorts
ndtv_news