Cyclone Arnab : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण 21 Flights रद्द, 50 Trains कैंसिल । Weather News

  • 3:47
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026
चक्रवाती तूफान अर्नव का असर आंध्र प्रदेश में दिखाई देने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर 21 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि रेलवे ने 50 ट्रेनों को रद्द करने और कई ट्रेनों के रूट बदलने की जानकारी दी। काकीनाडा जिले के उपाड़ा गांव को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता समुद्र के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने एहतियातन करीब 6,000 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया। रिपोर्ट में 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ने की खबरें भी बताई गई हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई जिलों में रेड अलर्ट जारी होने और भारी बारिश से फ्लैश फ्लडिंग की आशंका जताई गई है। देखिए चक्रवात के असर और प्रशासन की तैयारियों पर यह ग्राउंड रिपोर्ट। #cyclonearnab #cyclonealert #andhrapradesh #kakinada #vijayawada #visakhapatnam #weatheralert #heavyrain #strongwinds #traincancellation #flightcancellation #redalert #cyclonenews #breakingnews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो