Burhanpur News : चलती Car में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक । MP Breaking News

  • 2:20
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अमरावती मार्ग पर होटल ताप्ती रिट्रीट के पास सुबह करीब 4 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि चालक समेत कार में सवार सभी पांच लोग समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। गश्त कर रही शिकारपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात रुकवाया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। #burhanpur #madhyapradesh #carfire #caraccident #breakingnews #mpnews #shortcircuit #fireincident #firebrigade #shikarpurapolice #amravatiroute #roadincident #latestnews #hindinews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो