Chhattisgarh Weather Alert : Arnab तूफान का अलर्ट, 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी । Breaking News

  • 2:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नव के संभावित असर को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर सहित बस्तर संभाग के अन्य इलाकों में ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का असर पहले ही देखने को मिला है। मौसम की स्थिति को देखते हुए दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। #chhattisgarhnews #cgnews #cgweather #weatheralert #cyclonearnab #cycloneupdate #bastar #sukma #dantewada #bijapur #heavy rainfall #rainalert #schoolholiday #indiaweather #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो