Balod Murder Case : ससुर की हत्या में बहू और प्रेमी को उम्रकैद, हादसे की कहानी निकली झूठी। Breaking

  • 4:31
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खड़े डी गांव में मनोहर निर्मलकर की संदिग्ध मौत के मामले में अदालत ने उनकी बहू गीता निर्मलकर और लेखराम निषाद को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शुरुआत में मौत को साइकिल से गिरने के कारण लगी चोटों से जोड़कर बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम में करंट लगने की बात सामने आई। पुलिस जांच और अभियोजन के मुताबिक, मामले में बिजली के तार, दस्ताने, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया। #balodnews #chhattisgarhnews #murdercase #crime news #courtverdict #lifesentence #murderinvestigation #breakingnews #crimeupdate #indiancrime #postmortem #policeinvestigation #justice #hindinews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो