इंदौर में आयोजित Urban Growth Conclave 2.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर इकोनॉमिक रीजन प्लान लॉन्च किया गया। नीति आयोग की सिटी इकोनॉमिक रीजन पहल के तहत तैयार इस योजना में इंदौर सहित मध्य प्रदेश के आठ जिलों के आर्थिक विकास को गति देने की परिकल्पना है।
कार्यक्रम में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को 2047 तक 500 से 600 अरब डॉलर तक पहुंचाने और बड़े पैमाने पर निवेश व रोजगार के अवसर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के चार प्रमुख क्षेत्र हैं—उन्नत विनिर्माण एवं नवाचार, पर्यटन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स।
कॉन्क्लेव में भोपाल और इंदौर नगर निगम की बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश शहरी किफायती आवास नीति और उपचारित अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग की राज्य स्तरीय नीति 2026 के प्रारूप सार्वजनिक परामर्श के लिए प्रस्तुत किए गए।
#indore #madhyapradeshnews #mpnews #mohanyadav #urbangrowthconclave #indoreeconomicregion #economicdevelopment #investment #jobcreation #urbanplanning #affordablehousing #watermanagement #digitalgovernance #greendevelopment #shorts
ndtv_news