मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कुलमखेड़ी के जंगलों में हिरण और नीलगाय के रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया। रथभंवर गांव के पास चल रहे इस अभियान में बोमा पद्धति और हेलीकॉप्टर की मदद से वन्यजीवों को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका से आई विशेष टीम से अभियान की तकनीक और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसका उद्देश्य वन्यजीवों से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को कम करना और रेस्क्यू के दौरान जानवरों को सुरक्षित रखना है।
#mpnews #mohanyadav #shajapurnews #madhyapradeshnews #wildliferescue #deerrescue #nilgai #booma method #southafricanteam #farmersnews #cropdamage #wildlifeconservation #helicopterrescue #breakingnews #shorts
ndtv_news