Damoh Lynching Case : मॉब लिंचिंग की घटना पर मुस्लिम समाज में आक्रोश । Breaking News

  • 2:27
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026
मध्य प्रदेश के दमोह में भैंस व्यापारियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित समुदाय ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक रामबाई भी मौजूद रहीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। मामले से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है और एक व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की जानकारी दी गई है। पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो चमन चौराहे पर चक्काजाम और धरना दिया जा सकता है। मामले में पुलिस जांच जारी है। #damoh #damohnews #madhyapradesh #mpnews #mobassault #moblynchingallegation #buffalotrader #policeinvestigation #breakingnews #crime news #rambai #mpcrime #viralvideo #hindinews #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो