मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को छतरपुर जिले का खजुराहो 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया। दतिया 3.9°C, शिवपुरी 4°C और राजगढ़-ग्वालियर 5°C में भी पारा गिरने से लोग ठिठुरने पर मजबूर हैं। पचमढ़ी में भी तापमान 5.8°C तक लुढ़क गया है।