Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध (Bargi Dam Cruise Sink) में गुरुवार शाम हुए हादसे को 14 घंटे से भी ज्यादा का समय हो चुका है और तलाशी अभियान शुक्रवार सुबह को भी जारी है. हादसे के बाद से अभी भी 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं. देर रात तक चलाए अभियान में अब तक 22 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है. 5वां शव सुबह बरामद किया गया है. मृतकों में 4 महिलाएं शामिल हैं. फिलहाल, शुक्रवार सुबह मिले शव की पहचान नहीं हो पाई है. #JabalpurCruiseAccident #BargiDam #MadhyaPradeshNews #BoatAccident #JabalpurNews #RescueOperation #BreakingNews #BargiDamNews #MPNews #SDRF #JabalpurUpdate