Bargi Dam Boat Sink: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध (Bargi Dam) में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। क्रूज डूबने की इस घटना में अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। प्रशासन की ओर से चलाए गए सर्च अभियान में अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ (SDRF) और होमगार्ड की टीम ने तलाशी अभियान फिर से शुरू किया, जिसमें एक और शव बरामद हुआ है। हादसे के 14 घंटे बाद भी लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम पानी में जुटी हुई है। #JabalpurCruiseAccident #BargiDam #MadhyaPradeshNews #BoatAccident #JabalpurNews #RescueOperation #BreakingNews #BargiDamNews #MPNews #SDRF #JabalpurUpdate