MP News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका ने दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद वधु पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज घरवालों ने दूल्हे और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी, जिससे दूल्हा मौके पर ही बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस दूल्हे और उसकी प्रेमिका को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। #dindorinews #weddingdrama #groombeaten #mpnews #viralweddingvideo #girlfrienddrama #marriagestops #dindoripolice #crimenews #cheatingcase #trendingnews #madhyapradesh