Gwalior News: भितरवार कृषि उपज मंडी में आज उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया जब किसानों की भीड़ ने नायब तहसीलदार पर हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की, जिसके बाद अधिकारी को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया है। #BhitarwarMandi #GwaliorNews #NaibTehsildarBeaten #MPNews #FarmersProtest #BhitarwarPolice #BreakingNewsGwalior #MandiBawal #CrimeNewsMP #GwaliorUpdate