Dhar Accident News: मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में इलाज करा रहे 4 और लोगों की मौत हो गई. अब मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. इस हादसे पर पीएम मोदी और सीएम डॉ मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया था. दरअसल, जिले के तिरला थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा होटल हरीश के पास हुआ, जब घटाबिल्लौद से आ रहा पिकअप रॉन्ग साइड में जाकर पलट गया. #DharAccident #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #BreakingNews #DharNews #MPNews #TragicAccident #PMModi #CMMohanYadav #TirlaNews #LatestUpdate #roadaccident