Bulldozer Action in Khandwa: अवैध चर्बी कारखाने पर चला बुलडोजर, आरोपी का घर जमींदोज | Fake Ghee

  • 5:25
  • प्रकाशित: अप्रैल 30, 2026

Fake Ghee News: खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीपुरा इलाके में जिला प्रशासन और नगर निगम ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। अवैध पशु चर्बी निर्माण के मामले में आरोपी अनवर कुरैशी के घर और उसके अवैध कारखाने पर प्रशासन का बुलडोजर और हथौड़ा चला। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सरकार और प्रशासन का साफ संदेश है कि अवैध धंधों और अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #bulldozeraction #illegalanimalfat #khandwanews #districtadministration #municipalcorporation #demolitiondrive #crimenews #enforcementaction #lawandorder #moghatpolice #illegalfactory #actionagainstmafia

संबंधित वीडियो