Indore Kidnapping Case: इंदौर के पलासिया इलाके से बच्चों के अपहरण का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। लालाराम नगर से दो मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर पुलिस एक्शन में आई। जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो एक संदिग्ध महिला दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाती हुई नजर आई। मामला तब और गंभीर हो गया जब अपहरणकर्ताओं ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए बच्चों की रिहाई के बदले फिरौती की मांग की। लेकिन इंदौर पुलिस की मुस्तैदी ने बदमाशों के इरादों पर पानी फेर दिया। देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस अब इस मामले के पीछे के पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है। #IndoreNews #IndoreKidnapping #CrimeNews #PalasiaIndore #LalaramNagar #ChildAbduction #IndorePolice #BreakingNews #RescueOperation #MPNews #CrimeUpdate #CCTVFootage #PoliceAction #SafeRescue