Stray Dog Attack: शहर-शहर स्ट्रीट डॉग का कहर, 79 दिन में 6 की मौत से हड़कंप! NDTV MPCG News

  • 8:42
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

MP Stray Dog Attack: पहली घटना सतना के राजेंद्र नगर की है, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर गली के आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काटा, लेकिन गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्चे की जान बचाई। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं दूसरी खबर ग्वालियर से है, जो बेहद दुखद है। यहाँ एक छात्र की रेबीज की वजह से मौत हो गई। कुत्ते के काटने के बाद छात्र को एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगाए गए थे, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ये घटनाएं प्रशासन और नगर निगम पर बड़े सवाल खड़ी करती हैं कि आखिर कब तक मासूम इन आवारा कुत्तों का शिकार होते रहेंगे? #StrayDogMenace #DogAttack #SatnaNews #GwaliorNews #RabiesDeath #PublicSafety #BreakingNews #IndiaNews #StreetDogs #ChildSafety #AnimalAttack #mpnewsdaily

संबंधित वीडियो