Gwalior Crime News: हाईवे पर सरेआम चली गोली, पड़ोसियों के विवाद में मची भगदड़, Video Viral! MP News

  • 3:54
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

Gwalior Crime News: ग्वालियर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह फायरिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है, जहाँ नेशनल हाईवे पर दो पड़ोसियों के बीच चल रहा आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते एक पक्ष ने सरेआम हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। व्यस्त हाईवे पर हुई इस फायरिंग से राहगीरों के बीच भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए और गोलीबारी करते हुए नजर आ रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। #GwaliorFiring #MPNews #CrimeNews #GwaliorCrime #ViralVideo #HighwayFiring #GwaliorPolice #BreakingNews #RoadRage #MadhyaPradeshCrime #GwaliorLatestNews #breakingnews

संबंधित वीडियो