Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में पटना पुलिस बल में तैनात 27 वर्षीय महिला सिपाही संकेशी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका चार महीने की प्रेग्नेंट थी. परिवार का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर संकेशी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई.