MP Crime News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के अगरिया मारखों गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ 10 से 12 लोगों ने न केवल बेरहमी से मारपीट की, बल्कि अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उन्हें जबरन बोतल में भरकर पेशाब पिलाया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बुजुर्ग के बेटे के प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। आरोपियों ने रंजिश निकालते हुए बुजुर्ग को अगवा किया, उनके साथ मारपीट की और इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। #Raisen #MadhyaPradesh #CrimeNews #JusticeForElderly #MPNews #HumanityShamed #RaisenPolice #ViralVideo #CrimeAgainstElderly #BhopalNews #BreakingNews #HumanRights