MLA Pritam Lodhi Controversy: BJP की फटकार के बाद CM Mohan से मिले प्रीतम लोधी, दी ये सफाई! MP News

  • 7:54
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

MLA Pritam Lodhi Controversy: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अपने विवादित बयानों के कारण एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। शिवपुरी के करेरा के एसडीओपी (SDOP) आयुष जाखड़ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो जारी करने के बाद, बीजेपी संगठन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलते ही कल तक तेवर दिखाने वाले प्रीतम लोधी के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने भोपाल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और फिर मुख्यमंत्री आवास में सीएम से मुलाकात की। गौरतलब है कि प्रीतम लोधी पहले भी एक बार पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं और इस नए विवाद के बाद उन पर फिर से निष्कासन की तलवार लटक रही है। आईपीएस एसोसिएशन और विपक्षी दलों ने भी उनके इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है। देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में कि आखिर क्या है पूरा मामला और क्या प्रीतम लोधी पर फिर होगी बड़ी कार्रवाई? #PritamLodhi #BJP #MadhyaPradeshNews #PoliticalControversy #ShivpuriNews #SDOPAyushJakhar #MPPolitics #BJPNotice #BreakingNews #PritamLodhiNews #IndianPolitics #MPMLA

संबंधित वीडियो