DAVV Girls Hostel Controversy: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर के गर्ल्स हॉस्टल में फर्स्ट ईयर की पाँच छात्राओं द्वारा की गई शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू की. शिकायत में हॉस्टल की एक छात्रा पर अनुशासनहीन आचरण, साथ रहने वाली छात्राओं पर दबाव बनाने और असामान्य गतिविधियों की कोशिश करने का आरोप था. जांच समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल परिसर तथा संबंधित छात्रा से जुड़े तथ्यों की विस्तृत पड़ताल की. समिति ने करीब 10 अन्य छात्राओं से भी मौखिक बयान लिए. अधिकांश छात्राओं ने बताया कि संबंधित छात्रा का व्यवहार अनुचित था और कई बार वह साथ रहने वाली लड़कियों पर प्रभाव डालने की कोशिश करती थी. बताया गया कि द केरल स्टोरी की तर्ज पर इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में साजिश चल रही थी. #DAVVIndore #GirlsHostelControversy #IndoreNews #TheKeralaStory #BreakingNews #MadhyaPradesh #StudentSafety #CampusNews #IndoreUpdates