विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2025

'लड़कियां खरीदती और बेचती हूं' जब पुलिस ने कसा शिकंजा तो थाने में बोलने लगी सॉरी, कहा- VIDEO तो मैंने...

Shivpuri News: शिवपुरी की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लड़कियों को खरीदने और बेचने की बात कह रही थी. वायरल होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद उसने माफी मांगी.

'लड़कियां खरीदती और बेचती हूं' जब पुलिस ने कसा शिकंजा तो थाने में बोलने लगी सॉरी, कहा- VIDEO तो मैंने...

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में वायरल वीडियो में महिलाओं को खरीदने-बेचने की बात करने वाली महिला को पुलिस ने अपने शिकंजे में लिया है. गिरफ्तारी के बाद महिला माफी मांगती नजर आ रही है. महिला ने थाने में माफी मांगने का वीडियो बनाया है. महिला ने कहा है कि उसने मजाक में इस तरह का वीडियो बनाया था और अब वह आगे कभी इस तरह का वीडियो नहीं बनाएगी. पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा कि वह इस तरह का वीडियो बनाकर सिर्फ और सिर्फ पॉपुलर हो जाना चाहती थी.

पुलिस ने संबंध में महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया था, लेकिन महिला के माफी मांगने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है.

क्या था मामला

दरअसल, महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें खुद को शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील का निवासी बता रही थी. वीडियो में कहा था कि वह लड़कियों को खरीदती और बेचती है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में महिला के प्रति आक्रोश फैल गया.

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया. हिरासत में लेने के बाद महिला ने माफी मांगते हुए कहा कि उसने तो सिर्फ पॉपुलर होने के लिए यह वीडियो बनाया था.

ये भी पढ़ें- बेटी की हत्यारिन मां को मिली उम्रकैद की सजा, बेटे की चाह में मासूम को पानी की टंकी में फेंककर मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com