विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2024

Dog Bite: मासूम की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, यहां अब भी जारी है कुत्तों का ऐसा आतंक

Dog Bite Case:  डॉग बाइट की एक के बाद एक हो रही घटनाओं से मध्य प्रदेश के बड़वानी के लोगों में डर का माहौल है. आवारा कुत्तों के आतंक की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं.इस मामले को लेकर लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपा है.

Dog Bite:  मासूम की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, यहां अब भी जारी है कुत्तों का ऐसा आतंक
Dog Bite की घटनाओं से लोगों में डर, पालिका प्रशासन कब करेगा खौफ का खात्मा.

Dog Bite Case: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है. हालांकि, नगर पालिका क्षेत्र में कुत्ते के काटने के कई मामले आ चुके हैं, पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आवारा कुत्तों का आतंक खत्म हो सके. लोगों का आरोप है कि नगर पालिका बड़वानी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा है.

दो साल के मासूम की हुई थी मौत

डॉग बाइट के केस की बात करें तो एक घटना में 8 महीने पूर्व 2 वर्षीय बालकों को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला था. इसके बाद नगर पालिका के पार्षदों ने अपना विरोध दर्ज कराया था, जहां नगर पालिका से आश्वासन मिला था कि कुत्तों को लेकर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन अभी तक आठ माह बीत जाने के बाद भी नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आक्रोशित कांग्रेस पार्षद और नगर वासियों ने एक बार फिर नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया.

ये भी पढ़ें- थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं बल्कि मारे गए थे इतने नक्सली, नक्सलियों ने खुद स्वीकारी ये बात

लोगों ने बचाई छात्र की जान

अब एक ताजा मामला बोहरा मोहल्ले का है, जहां एक बालक को कोचिंग से आते समय कुत्ते ने घायल कर दिया. गनीमत रही कि वहां, मौजूद लोगों ने आवारा कुत्ते से उस बालक को बचा लिया. नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी. आवारा कुत्तों के झुंड लगातार बड़वानी शहर के मुख्य घनी और आबादी वाली बस्तियों में घूमते नजर आ रहे हैं. कई बार कुत्तों से आम जन और मवेशियों को घायल करते हुए देखा गया.

ये भी पढ़ें- उज्जैन में अब बन सकेंगी 10 मंजिला इमारतें, सिंहस्थ मेले में स्थाई निर्माण की मिली अनुमति

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com