विज्ञापन
Story ProgressBack

MP News: करोड़पति बनने का सपना देखा और करने लगे ऐसा काम...अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे इन दोनों को लगता था कि इनका सपना जल्द पूरा होगा और यह करोड़पति बन जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पुलिस ने अपनी कमर कसी और इन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई. जिसके बाद यह दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस के शिकंजा कसने के बाद इनका करोड़पति बनने का ख्वाब भी टूटा और अब इन्हें जेल की सलाखों में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता.

Read Time: 4 min
MP News: करोड़पति बनने का सपना देखा और करने लगे ऐसा काम...अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
MP News: करोड़पति बनने का सपना देखा और करने लगे ऐसा काम...अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP News: कई बार जल्दी अमीर बनने का लालच लोगों को इस कदर अंधा बना देता है कि लोग सही गलत में फर्क भूल जाते है. ताज़ा मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी से निकल कर आया है. शिवपुरी पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने चोरी की गई 41 मोटरसाइकिलें भी बरामद की है. बरामद की गई बाइकों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है. दोनों शातिर चोर जल्द करोड़पति बनना चाहते थे. करोड़पति बनने का सपना देख रहे इन दोनों चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी को अपना धंधा बना लिया था. 

करोड़पति बनना चाहते थे तो करने लगे बाइक चोरी 

इन्होंने चोरी की सभी बाइकों को अपने घर के पीछे छुपाया हुआ था. इसके बाद दोनों आरोपी बाइक को बेच कर मोटी रकम कमा रहे थे. लगातार बढ़ती चोरियों से परेशान होकर शिवपुरी पुलिस ने अपनी कमर कसी और चोरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई. जिसके बाद यह दोनों चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस के शिकंजा कसने के बाद इनका करोड़पति बनने का ख्वाब भी टूटा और अब इन्हें जेल की सलाखों में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. शिवपुरी पुलिस लगातार इनसे पूछताछ कर रही है और पुलिस का मानना है कि उनके पास से चोरी की और भी मोटरसाइकिल बरामद होने की संभावना है.  

अब तक 20 लाख की बाइक हुई बरामद 

लंबे समय से शिवपुरी जिले में लगातार हो रही चोरी को लेकर पुलिस ने टीम बनाई. इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि दर्रोनी तिराहा सिंहनिवास रोड पर दो व्यक्ति चोरी की गई मोटर साइकिलों को बेचने की फिराक में खड़े हैं. पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों शख्स को धर दबोचा. सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो शातिर चोर है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अभी तक 41 बाइक बरामद की है. जिनकी कीमत 20 लाख के आस-पास बताई गई है. साथ ही पुलिस ने बाइक के पार्ट्स भी बरामद किए हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: संसद हमले की बरसी पर सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से दो लोग कूदे, मची अफरातफरी

एक के बाद एक मोटरसाइकिल चुरा रहे और पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे इन चोरों को लगता था कि इनका सपना जल्द पूरा होगा और यह करोड़पति बन जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दोनों आरोपी लगातार मोटरसाइकिल चोरी कर पहले उन्हें बेचने की कोशिश करते और जो मोटरसाइकिल नहीं बिकती उसके पार्ट्स निकालकर उन्हें अलग-अलग करके बेचने का काम करते. 


अगर आपकी मोटरसाइकिल भी चोरी हुई है तो चेक कर ले लिस्ट: 

1. MP 33 MG 0285
2. MP 33MG4854
3. MP 33 MM 9787
4. MP 33 MF 0783
5. MP 33MH6051
6. MP 33MD4072
7. MP 33MG4886
8. MP 33MN4937
9. MP 33MR8475
10. MP 33MB8198
11. MP 33MA5546
12. MP 33MP7229
13. MP 33ME4862
14. MP 33MF6814
15. MP 33MF3643
16. MP 33MF1990
17. MP 33MG6342
18. MP 33ML5650
19. MP 33MQ5772
20. MP 33MQ2956
21. MP 33ME7770
22. MP 33MJ9374
23. MP 33ML4780
24. MP 37ML2009
25. MP 33MD5166
26. MP 33MH7170
27  MD 625MF521D31372
28. MBLHAC029L5A82582
29. MBLHA7157H9M12622
30. MBLHA11AEE9K47049
31. MBLHAR079HHC36629
32. MBLHA11EVD9J19499
33. MBLHA7153J9L00065
34. MBLHA11AE9D56512
35. MBLHA7150H9F16403
36. MD625MF15GIE52883
37. MDLHA10ADBHD02917
38. TVS Sports Black Red Color
39. TVS Victor Black White Color
40. Hero HF Deluxe Black Color
41. TVS Sports Black Color

ये भी पढ़ें: Alirajpur: जिंदगी की जंग हारा बोरवेल में गिरा मासूम, अस्पताल में इलाज के दौरान दोड़ा दम


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close