विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी... युवक को दीवार पर दे मारा, फिर जमीन पर पटका और कर दी लात-घूंसों की बारिश, CCTV में कैद फिल्मी सीन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवकों ने अपनी बाइक आगे लगाई तो उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई. इसका उसने विरोध जताया. इसी बात पर तीनों युवक भड़क गए और उस पर हमला कर दिया. तीनों युवकों ने उसे दीवारा पर पटका, जमीन पर गिरा और फिर लात-घूंसे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. 

VIDEO: पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी... युवक को दीवार पर दे मारा, फिर जमीन पर पटका और कर दी लात-घूंसों की बारिश, CCTV में कैद फिल्मी सीन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के गांधी पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने पेट्रोल भरवाने के विवाद को लेकर एक युवक के साथ फिल्मी स्टाइल में मारपीट कर दी. युवकों ने पीड़ित युवक को उठाकर दीवारा पर फेंका, जमीन पर पटका और फिर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना का एक  सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ हो रही मारपीट साफ दिखाई दे रही है.  

जवाहर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हारिश मिर्जा, पिता मोहसिन मिर्जा ने बताया कि वह अपनी बाइक (MP 33 MM 1563) से गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में खड़ा था. इस दौरान पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने जबरन उससे आगे अपनी बाइक लगा दी .  

VIDEO: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार, टक्कर के बाद युवकों ने बदसलूकी भी की

पेट्रोल पंप पर बाइक आगे लगाई 

पीड़िता हारिश का कहना है कि आरोपी युवकों ने अपनी बाइक आगे लगाई तो उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई. इसका उसने विरोध जताया. इसी बात पर तीनों युवक भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. जब हारिश ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. तीनों युवकों ने उसे दीवारा पर पटका, जमीन पर गिरा और फिर लात-घूंसे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. 

VIDEO: 'ज्यादा हो गई है...' नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर ड्रामा, किसने पिलाई इतनी शराब जो खुद पर खो दिया काबू? 

आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस 

इस दौरान आरोपियों ने उसका सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह युवक को बचाया. इसके बाद हमला करने वाले सभी आरोपी फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Pachmarhi News: पचमढ़ी के होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, महाराष्ट्र के चार पर्यटक समेत पांच घायल, 2 गंभीर; देखें तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com