विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2025

धार्मिक स्थलों पर हमला करने की थी 'ISIS आतंकियों' की योजना? 'अदनान + अदनान' से UP ATS करेगी पूछताछ

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक भोपाल और दूसरा दिल्ली से पकड़ा गया है. दोनों के नाम अदनान खान है, और उनसे यूपी एटीएस भी पूछताछ करेगी.

धार्मिक स्थलों पर हमला करने की थी 'ISIS आतंकियों' की योजना? 'अदनान + अदनान' से UP ATS करेगी पूछताछ
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आतंकी.

Terrorist Arrest: आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों से यूपी एटीएस (UP ATS) की टीम भी पूछताछ करेगी. भोपाल और दिल्ली गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों की यूपी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. क्या आतंकी धार्मिक स्थलों पर हमला करने की योजना बना रहे थे? इसे लेकर पूछताछ की जाएगी. हालांकि दिल्ली पुलिस ने एनडीटीवी को बताया कि अभी तक की पूछताछ में इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भोपाल और दिल्ली से दोनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. दोनों आतंकियों को पहले दिल्ली पुलिस की तीन दिन की रिमांड पर भेजा था, जब रिमांड खत्म हुई तो इन्हें सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया.

कई राज्यों में है आतंकियों का संपर्क

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि दोनों आतंकियों का संपर्क दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी है, जिसके मद्देनजर आरोपियों से पूछताछ करना जरूरी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि संदिग्ध आतंकियों से अन्य राज्यों में से जुड़े लोगों की जानकारी जुटानी है. वहीं, दिल्ली पुलिस संदिग्ध आंतकी को भोपाल भी लेकर जा सकती है. अदालत ने दोनों की 3 दिन की रिमांड और बढ़ा दी है.

18 अक्तूबर को हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 17 अक्टूबर को दस्तयाब संख्या 269/25 धारा 113(3)/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था. इसके आधार पर 18 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित करौंद से अदनान खान उर्फ ​​अबू मौहम्मद (20) पुत्र गुलफाम मियां को गिरफ्तार किया गया. इसी क्रम में दिल्ली के सादिक नगर, सेक्टर-03 से अदनान खान (19) पुत्र सलीम खान को भी हिरासत में लिया गया. दोनों आरोपी आईएसआईएस से जुड़े वीडियो देखकर कट्टर विचारधारा से प्रभावित हो गए थे.

पिछले साल भी गिरफ्तार हुआ था अदनान

अदनान खान पहले भी जून 2024 गिरफ्तार हो चुका है. यूपी एटीएस ने उसे  ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे वाराणसी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वह 25 सितंबर 2024 से जमानत पर बाहर था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com