विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2026

VIDEO: छेड़छाड़ का आरोपी गांव पहुंचा तो टूट पड़े लोग, पुलिस चिल्लाती रही...मत मारो, मत मारो, किया बुरा हाल

Mauganj News: एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है. जिस कट्टे से फायर किया गया, उसे और खाली खोखे भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. 

VIDEO: छेड़छाड़ का आरोपी गांव पहुंचा तो टूट पड़े लोग, पुलिस चिल्लाती रही...मत मारो, मत मारो, किया बुरा हाल

Mauganj Crime News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिघवार में शुक्रवार उस समय सनसनी फैल गई, जब छेड़छाड़ का आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर गांव पहुंचा. नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता के परिजन को जान से मारने की धमकी दी थी. कट्टा लेकर पहुंचे आरोपी की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और फिर उसे  जमकर पीट दिया. जानकारी लगते ही लौर थाने की पुलिस  मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत से आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. इससे पहले आरोपी आरोपी ने अपने बचाव में कट्टे से हवाई फायर भी किया था, जिसकी जांच की जा रही है.

https://www.facebook.com/reel/1664794458010588 एक क्लिक पर देखें वीडियो

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, फरियादी अपने साथी के साथ सुबह करीब 8:30 बजे ढेरहा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. जैसे ही वे डिघवार मोड़ के पास पहुंचे, तभी गांव के ही इब्राहिम उर्फ सलमान से आमना-सामना हो गया. कुछ दिन पहले ही आरोपी इब्राहिम उर्फ सलमान छेड़खानी के आरोप में जेल से रिहा हुआ था, इसलिए पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी.  बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गई. आरोपी सलमान ने अचानक कट्टा निकालकर अनिकेत सिंह पर फायर कर दिया. लेकिन ऐन मौके पर अनिकेत ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचा ली.

Video: खुल्ले पैसों पर भड़का गुस्सा, पेट्रोल पंप पर बेसबॉल से ‘बैटिंग' कर गया युवक, सेल्समैन गंभीर 

भनक लगते ही जुटी भीड़ 

गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. आरोपी ने दूसरी बार फायर करने की कोशिश की, लेकिन तब तक अनिकेत और उसके साथी ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया. कुछ ही देर में पूरा गांव इकट्ठा हो गया और फिर आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी गई.

पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा

पुलिस ने बचाई आरोपी की जान

घटना की जानकारी लगते ही लौर थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों में आरोपी की हरकत को लेकर काफी गुस्सा था और लोग मारपीट पर उतारू थे. पुलिस मारो मत, मारो मत की आवाज लगाती रही, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और फिर उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस ने मौके से कट्टा और कारतूस के खाली खोखे भी बरामद किए हैं. 

VIDEO: 'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है. जिस कट्टे से फायर किया गया, उसे और खाली खोखे भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com