विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन: CGSSC के गठन विधेयक पर चर्चा, सदन में हंगामे के आसार

Chhattisgarh Budget Session 2026: .आज सदन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन आयोग के गठन विधेयक पर चर्चा हो सकती है.वहीं धर्म स्वतंत्रता विधायक 2026 को लेकर सदन में आज हंगामा के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन: CGSSC के गठन विधेयक पर चर्चा, सदन में हंगामे के आसार

Chhattisgarh Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 20 मार्च को अंतिम दिन है. आज सदन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन आयोग के गठन विधेयक पर चर्चा हो सकती है. हालांकि धर्म स्वतंत्रता विधायक 2026 को लेकर भी सदन में आज हंगामा के आसार हैं. बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से चल रहा है. 

गुरुवार, 19 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पास हो गया है. इस विधेयक के तहत अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने के मामलों में दोषी पाए जाने पर 7 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 5 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा. 
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close