विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2024

बाबा महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन का सफर होगा आसान, हवाई सेवा शुरू कराने की मोहन सरकार कर रही है तैयारी 

Ujjain Air Service: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के महाकाल लोक के निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना बढ़ा है. हाल ही में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी हवाई सेवाओं की आवश्यकता अनुभव की जा रही है. इसके लिए  कार्ययोजना बनाई जाएगी ताकि उज्जैन में सुविधायुक्त हेलीपेड और एयरपोर्ट बन सके. 

बाबा महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन का सफर होगा आसान, हवाई सेवा शुरू कराने की मोहन सरकार कर रही है तैयारी 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा पहुंच कर श्री सुंदरपुरी जी महाराज जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

Baba Mahakal Ujjain: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन (Ujjain) का सफर आसान करने की तैयारी में जुट गई है. उज्जैन तक पहुंचने के लिए जल्द ही हवाई सेवा शुरू की जाएगी. मोहन सरकार इसके लिए योजना बनाकर जल्द ही काम शुरू करने वाली है. 

दरअसल, उज्जैन में कॉरिडोर और अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और भी ज्यादा इजाफा हुआ है. फिलहाल, महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने के लिए हवाई सेवाएं नहीं हैं. लिहाजा, श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में उज्जैन में भी एयरपोर्ट बनाकर सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसकी जानकारी सीएम मोहन यादव ने दी है. 

महाकाल लोक निर्माण के बढ़ें हैं पर्यटक

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से महाकाल लोक के निर्माण के बाद से स्थानीय पर्यटन बढ़ा है. उज्जैन आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए आवागमन के अन्य साधनों को बढ़ाने के साथ बेहतर हवाई सेवाएं भी प्रारंभ की जाएंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवा क्षेत्र में आने वाले पर्यटक अनिवार्य रूप से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं. प्रयास है कि बाबा महाकाल के दर्शन आसानी से कम समय में संभव हो. विशेष रूप से दिव्यांगजन, वृद्ध और बच्चे शीघ्र दर्शन कर सकें. धार्मिक-आध्यात्मिक मान्यताओं में विश्वास रखने वाले और जिज्ञासुजन महाकाल लोक के साथ ही विभिन्न संग्रहालय देखें. सनातन संस्कृति को समझें. पर्यटकों और श्रद्धालुओं को नई व्यवस्थाओं का लाभ देने के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें MP News : 15 वर्षों से नहीं हुई कैडर रिव्यू मीटिंग, अफसरों के प्रमोशन अटकने पर CAT ने केंद्र व राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

डबल इंजन सरकार कर रही काम 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं के अवलोकन के दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता और पूर्णता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास के साथ ही सनातन संस्कृति के संरक्षण और अन्य धर्मों के लिए भी आवश्यक कार्यों के साथ आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें तिरुपति, स्वर्ण मंदिर और मक्का को पीछे छोड़ सकती है अयोध्या, सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के पहुंचने का है अनुमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com