विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2023

Ujjain News: उज्जैन पुलिस प्रशासन ने चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित करते हुए लगाई धारा 144

Ujjain News: पतंग उड़ाने का सीजन अब आने वाला है. जिसको देखते हुए पुलिस- प्रशासन ने चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित कर दिया है. साथ ही पतंग, मांझो की दुकानों पर तलाशी अभियान भी चला दिया है.

Ujjain News: उज्जैन पुलिस प्रशासन ने चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित करते हुए लगाई धारा 144
उज्जैन पुलिस प्रशासन ने चाइनीज मांझे को किया प्रतिबंधित

Madhya Pradesh News: चाइनीज मांझे से हुए गंभीर हादसों को देखते उज्जैन (Ujjain) पुलिस - प्रशासन अब एक्शन में आ गई है. यहां के पुलिस - प्रशासन ने इससे बचाव के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. प्रशासन ने इसके लिए चाइनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं पुलिस मांझे, पतंग के दुकानों पर तलाशी भी ले रही है. गौरतलब है कि चाइनीज मांझे से हर साल काफी लोग घायल हो जाते हैं.

चाईनीज मांझे से हुए हैं कई हादसे

दरअसल पिछले कुछ साल में चाइनीज मांझे से लगातार गंभीर हादसे हुए हैं. 2021 में शहर में स्कूटी पर सवार एक युवती की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी. 2022 में भी होमगार्ड सैनिक सहित कई लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं दो दिन पहले फाटक ब्रिज पर एक बाइक सवार युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया था, जिससे उसे 14 टांके आए थे. 

ये भी पढ़ें MP News: निलंबित सांसदों के विरोध में पन्ना में कांग्रेसियों ने निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पतंग की दुकानों में चल रहा है तलाशी अभियान

पतंग उड़ाने का सीजन अब आने वाला है. जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित कर दिया है. साथ ही पतंग, मांझो की दुकानों पर तलाशी अभियान भी चला दिया है. जिला कलेक्टर ने चाइनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए धारा 144 लागू कर दी है. चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए टीआई अजय वर्मा ने क्षेत्र के पतंग और पतंग डोर विक्रेताओं की मीटिंग ली है और  इस मीटिंग में उन्हें चाइनीज मांझा नहीं बेचने के लिए चेतावनी भी दी है.

ये भी पढ़े NDTV Interview : मध्य प्रदेश में शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा? जानिए यहां

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close