विज्ञापन

हरदा: मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे व्यक्ति के जेब से चोर ने निकाले सात हजार रुपये, वीडियो आया सामने

हरदा में मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए व्यक्ति की जेब से चोर ने सात हजार रुपये निकाल लिए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

हरदा: मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे व्यक्ति के जेब से चोर ने निकाले सात हजार रुपये, वीडियो आया सामने
चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया चोर.

Harda Hindi News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा (Harda) शहर में दिनदहाड़े जेबकतरे की वारदात सामने आई है. मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदने आए एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात बदमाश ने करीब 7 हजार रुपये निकाल लिए. पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. यह मामला हरदा शहर के छीपानेर नाके के पास स्थित रघुवंशी मेडिकल स्टोर का है.

जेब में रखे 7 हजार रुपये गायब हुए

जानकारी के अनुसार, हंडिया थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी सुंदरलाल जाट (43 वर्ष) शनिवार शाम दवाई खरीदने मेडिकल स्टोर पहुंचे थे. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पिछली जेब में रखे करीब 7 हजार रुपये निकाल लिए. जब सुंदरलाल को पैसों के गायब होने का पता चला तो उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से बात की. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले. 

सीसीटीवी में कैद हो गया चोर

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जेब से रुपये निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा है. जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी और जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: वाह! शादी के बजट से बनवाया 7 लाख का पक्षी टॉवर, MP की सलोनी जैन ने जीत लिया सबका दिल

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद बवाल, गुस्‍साए लोगों ने ट्रक फूंका, डायल 112 टीम से भी मारपीट

ये भी पढ़ें: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड; भोपाल में व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा, CCTV जांच से पकड़े गए आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close