विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2026

Ratlam News: टीचर ने स्कूल में छात्राओं की काट दी चोटी, कार्रवाई पर बवाल के बाद जांच शुरू

Ratlam School news: दरअसल, दो छात्राएं रोज की तरह स्कूल पहुंचीं. सामान्यतः वे दो चोटियां बनाकर आती थीं, लेकिन उस दिन बाल गीले होने की वजह से उन्होंने एक ही चोटी बनाई थी. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर एक अतिथि शिक्षिका ने दोनों की चोटी काट दी. छात्राओं का कहना है कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया.

Ratlam News: टीचर ने स्कूल में छात्राओं की काट दी चोटी, कार्रवाई पर बवाल के बाद जांच शुरू

Dhar School Controvercy: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) जिले के पिपलोदा विकासखंड के बछोडीया स्थित शासकीय एकीकृत हाई स्कूल में एक घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां दो छात्राओं की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित परिजन बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए. बताया जा रहा है कि अनुशासन के नाम पर की गई इस कार्रवाई ने छात्राओं और उनके परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है.

जानकारी के अनुसार दो छात्राएं रोज की तरह स्कूल पहुंचीं. सामान्यतः वे दो चोटियां बनाकर आती थीं, लेकिन उस दिन बाल गीले होने की वजह से उन्होंने एक ही चोटी बनाई थी. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर एक अतिथि शिक्षिका ने दोनों की चोटी काट दी. छात्राओं का कहना है कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया.

 परिजनों का विरोध और हंगामा

“हम रोज दो चोटियां बनाकर आते हैं. उस दिन बाल गीले थे, इसलिए एक ही चोटी बनाई थी. मैडम ने बिना कुछ सुने हमारी चोटी काट दी.” घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और प्रभारी प्राचार्य शांतिलाल देवड़ा से शिकायत दर्ज कराई. अभिभावकों ने इसे अनुचित और अपमानजनक व्यवहार बताया.

अभिभावक का बयान

“बच्चियों के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है. अनुशासन के नाम पर बाल काट देना ठीक नहीं. हमने स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की है.” परिजनों का कहना है कि स्कूल में अनुशासन जरूरी है, लेकिन उसका तरीका मर्यादित और संवेदनशील होना चाहिए.

 स्कूल प्रबंधन ने ये दी प्रतिक्रिया

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्राचार्य शांतिलाल देवड़ा ने संबंधित अतिथि शिक्षिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. इस पूरे मामले पर प्रभारी प्राचार्य शांतिलाल देवड़ा ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है. संबंधित अतिथि शिक्षिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- बिरनपुर पिता-पुत्र हत्याकांड में कोई दोषी नहीं! सभी 17 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, कटघरे में जांच

वहीं, इस मामले में पिपलोदा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक यादव ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच कराई जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- वकील संजय सक्सेना हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने झांसी से सचिन रावत को दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com